सुल्तानपुर, अगस्त 8 -- Sultanpur News: लंभुआ, (सुलतानपुर), संवाददाता। सुलतानपुर जनपद के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी लंभुआ लाया गया।जबकि परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घायल सत्यसेन गौतम (40 वर्ष) निवासी मदनपुर पनियार ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उस पर चाकू और लोहे के कड़े से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के पिता राम किशुन ने बताया कि हमला परिवार के ही एक सदस्य ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर किया। उन्होंने इसे सुनियोजित हमला बताते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।मामले में घायल के दादा ने अपने नाती सहित कई लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर द...