सुल्तानपुर, सितम्बर 6 -- Sultanpur News: दोस्तपुर। समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव आजाद राय के दोस्तपुर पहुंचने पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश सोनकर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकालकर भव्य स्वागत किया। छावनी मोहल्ले में आयोजित पीडीए जन पंचायत में आजाद राय ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संविधान और आरक्षण बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना जरूरी है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक भगेलू राम, ऊषा यादव, ऐरावती शर्मा समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया। अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी रंजू यादव ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...