Sultanpur News: पिकअप की टक्कर से वृद्धा की मौत, गांव में कोहराम
सुल्तानपुर, अगस्त 1 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। चांदा कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर कमैचा गांव में शनिवार दोपहर सड़क हादसे में 80 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। धनराजी (80) पत्नी सुखई, निवासी ग्राम प्रतापपुर कमैचा थाना चांदा शनिवार दोपहर प्रतापपुर कमैचा गांव रामपुर रोड के किनारे बकरी चराने गई थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्ध महिला की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.