Sultanpur News: पानी निकासी का संकट, गंदगी में जिंदगी गुजारने को मजबूर 25 हजार लोग
सुल्तानपुर, सितम्बर 29 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,संवाददाता शहर के जरुरतमंदों को आशियाना देने के लिए मान्यवर कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत 1668 आवास बना दिए गए। जरुरतमंदों के रहने के लिए आवासों का आवंटन कर दिया गया। अब करीब 25 हजार से अधिक लोग इन आवासों में रहने लगे हैं। लेकिन पानी निकासी के लिए न ही नाले का निर्माण कराया जा सका है। इससे गंदगी आवासों के सामने बजबजा रही है। आवासों के रखरखाव की जिम्मा संभालने वाले जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।
आवास निर्माण का विवरण जिला मुख्यालय पर करीब डेढ़ दशक पहले अमहट हवाई पट्टी के बगल मान्यवर कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत 4170 लाख रुपए की धनराशि खर्च कर 1668 आवासों का निर्माण कराया गया। जिसे 139 ब्लाक में बांटा गया। प्रत्येक आवास में 12 व्यक्तियों को टू-बीएचके के तहत आशियाना मुहैया कराया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.