सुल्तानपुर, अक्टूबर 3 -- Sultanpur News: कुड़वार। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर जिला पिछड़ा वर्ग एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों के लिए जागरूकता एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दिव्यांग जन को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी और कान मशीन निशुल्क वितरित की गयी। शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ विवेक कटियार व एडीओ समाज कल्याण अनूप पाण्डेय के संयोजन में दिव्यांग उपकरण वितरण जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी शक्ति शरण श्रीवास्तव की देख देख में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने पात्र दिव्यांगों को सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाने पर जोर देते हुए कहा कि जरूरतमंद दिव्यांगों को शासन के योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर मिलना चाहिए। उन्होंने एडीओ समाज कल्याण को पात्र दिव्यांग जनों की सूची बनाकर शी...