Sultanpur News: पांच फीडरों की बिजली गुल, एक लाख की आबादी प्रभावित
सुल्तानपुर, अगस्त 8 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र दियरा में शनिवार दोपहर मरम्मत कार्य शुरू होने से पांच फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे क्षेत्र की करीब एक लाख आबादी को भीषण गर्मी और उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आधारित छोटे उद्योगों के साथ ही पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित रही। विभाग ने शाम करीब 6:30 बजे तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना जताई है। थाना क्षेत्र के दियरा चौराहे के समीप स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र पर दोपहर करीब 12 बजे तकनीकी टीम ने काम शुरू किया। इनकमिंग मशीनों में जर्जर और खराब उपकरणों की मरम्मत के लिए दियरा, पहाड़पुर, बरौंसा, इंडोडच और मोतिगरपुर फीडरों को बंद करना पड़ा। अचानक बिजली बंद होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। खासकर पानी की मोटरें न चलने से कई परिवारों के सामने पेयजल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.