सुल्तानपुर, जुलाई 16 -- Sultanpur News: लंभुआ, संवाददाता लंभुआ तहसील में पांचवें दिन भी अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रही। बार अध्यक्ष रामसागर पाठक तथा सचिव राज बहादुर श्रीमाली ने कहा कि यहां की एसडीएम प्रीति जैन का कार्य व्यवहार ठीक नहीं है, इसी को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल चल रही है। कोई भी प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से वार्ता ना कर 17 जुलाई को डीएम से वार्ता करेगाऔर इनके स्थानांतरण की मांग करेगा। अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया है कि एसडीएम के स्थानांतरण तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके अलावा 16 जुलाई को एसडीएम के विरोध में अधिवक्ताओं का जुलूस निकलेगा और सभी न्यायालयों का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...