सुल्तानपुर, जुलाई 2 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र का विस्तार न होने के कारण शहरी क्षेत्र में हर दिन पार्किंग की समस्या बढ़ती जा रही। चाहे वह रोडवेज हो या फिर अस्पताल कही पर भी पार्किंग की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। सड़कों पर वाहनों के खड़े होने पर जाम लगता है, इस दौरान यातायात पुलिस वाहनों का चालान करती है। शहर के सभी क्षेत्रों में शायद ही एक इंच पटरी अतिक्रमण विहिन हो, अभियान चलाने के बाद भी पटरी पर कब्जा बरकरार है। विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह ने शहर के बीचों बीच मल्टी पार्किंग स्थल बनाए जाने का प्रस्ताव बनाया, लेकिन अभी वह भी अधर में है। नगर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के चलते लोग गलियों में वाहनों को खड़ा करते है, चार पहिया वाहनों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। यातायात पुलिस नो पार्किंग जोन को ले...