सुल्तानपुर, जुलाई 22 -- Sultanpur News: लम्भुआ, संवाददाता। लंभुआ क्षेत्र में स्थित रामगंज-चांदा रजबहा में पिछले पंद्रह दिनों से पानी न आने के कारण क्षेत्र के किसान परेशान हैं। नहर में पानी न आने से धान की रोपाई प्रवाहित हो रही है। सैकड़ों बीघे खेतों में अभी तक रोपाई नहीं हो सकी है। किसानों का कहना है कि समय पर पानी न मिलने से फसल पर सीधा असर पड़ेगा। कई किसान नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली। जिसके पास पानी का साधन है वह किसान तो खेतों में धान की रोपाई कर ले रहे हैं और जो किसान नहर के पानी के भरोसे हैं, उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: पंद्रह दिन से चांदा रजबहा में नहीं आ रहा पानी मौजूदा समय में अगर खेतों में धान की रोपाई समय से नहीं होगी तो किसानों का काफी नुक...