सुल्तानपुर, अक्टूबर 25 -- Sultanpur News: हलियापुर। हलियापुर क्षेत्र में स्थापित दुर्गा पंडालों में जनप्रतिनिधियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। विधायक, ब्लॉक प्रमुख सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। विदित हो कि क्षेत्र में एक सप्ताह से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और नाट्य कला कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है। हलियापुर, उसका मऊ, जरई कला, पूरे झुरहू, गौहनिया सहित दर्जनों गांवों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। सभी पंडालों में भंडारे का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं और नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। सोमवार को क्षेत्र में स्थापित कुल 48 मूर्तियों का विसर्जन गोमती नदी के घाट तट पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: देवी पंडालों पर हुई पूर्णाहुति हवन, सोमवार से विसर्जन चां...