सुल्तानपुर, अक्टूबर 10 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता । समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के परिनिर्वाण दिवस पर पूर्व विधायक भगेलू राम के आवास स्थित कैंप कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व विधायक भगेलू राम ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने गरीबों, किसानों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार और समाजवादी सिद्धांत सदैव लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे। अन्य वक्ताओं ने भी नेताजी के संघर्षों और सामाजिक न्याय के प्रति उनके समर्पण को याद किया। कार्यक्रम में बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश रंजन, रणजीत यादव रंजू एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य राधेकांत यादव, सीताराम,...