सुल्तानपुर, अगस्त 9 -- Sultanpur News: गोसाईगंज,संवाददाता। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर खरगपुर ढाबे के पास शनिवार रात नीलगाय से टकराने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के गंगेव गांव निवासी प्रिंस अहमद (30) पुत्र मुन्ना और नईम अहमद पुत्र मोहम्मद नसीम अहमद(65) शनिवार रात करीब आठ बजे मोटरसाइकिल से सुल्तानपुर शहर से घर लौट रहे थे। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में खरगपुर ढाबे के पास अचानक सड़क पर आई नीलगाय से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे हेड कांस्टेबल महेश पांडेय और प्रमोद रावत ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। यह भी पढ़ें- नीलगाय से टकराई बाइक, दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर चिकित्सकों ने प्रिंस की गंभीर ह...