Sultanpur News: नीलगाय के चपेट में आने से बाइक सवार घायल
सुल्तानपुर, अगस्त 24 -- Sultanpur News: कुड़वार। पत्नी और बच्चे के साथ कुड़वार की तरफ आ रहा बाइक सवार की नीलगाय से टक्कर हो गयी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय सीएचसी के डाक्टर ने जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मामला कुड़वार हलियापुर मार्ग पर भगौती नगर के पास का है। सोमवार दोपहर बाद धनपतगंज थाना क्षेत्र के बरसावां निवासी अब्दुल अजीज (48), पत्नी नाजिया बानो और दो वर्षीय पुत्र कैश के साथ कुड़वार की तरफ मोटरसाइकिल से आ रहे थे। वह बल्दीराय थाना क्षेत्र के भगौती नगर के पास पहुंचे थे तभी एक नीलगाय सड़क पर छलांग लगा दिया। जिसकी चपेट में बाइक सवार आ गया। जिससे उसके गले में गंभीर चोट आ गयी। स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी कुड़वार पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.