Sultanpur News: नीट परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों का सम्मान
सुल्तानपुर, जुलाई 20 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,संवाददाता शहर के सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर के विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। सोमवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी की ओर से वन्दना सभा में उपस्थित विद्यालय नौ विद्यार्थियों को समारोहपूर्वक मिष्ठान खिलाकर ,माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।पूर्णांक 720 में से सौम्या सिंह ने 594 और आस्था सिंह ने 593 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। तो अनुज साहू 636, अमन जायसवाल 613,आदर्श यादव 597, सूर्यांश पाण्डेय 593, उर्जित मिश्र 579,द्रव्यांश मौर्य 573 तथा सुब्रत ने 567 अंक प्राप्त कर नीट परीक्षा में सम्मानजनक प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं को विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, प्रबंधक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.