सुल्तानपुर, नवम्बर 18 -- Sultanpur News: सुल्तानपुर, संवाददाता गोमती नदी के किनारे स्थित निषाद बस्ती के एक घर में मंगलवार की शाम अचानक आग लग गई। जिसमें घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार की।लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मकसूदन गांव के जीयनपुर निषाद बस्ती में मंगलवार को शाम लगभग चार बजे धंजू निषाद के छप्पर युक्त मकान में अचानक आग लग गई। परिजनों ने हल्ला गुहार मचाई तो काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पर, तब तक घर गृहस्थी के सामान, कपड़े, बिस्तर व बर्तन आग की भेंट चढ़ गए। एसडीएम अंशुल हिंदल ने बताया कि अग्निकांड की सूचना मिलते ही राजस्व कर्मियों को मौके पर क्षति का आकलन करने के लिए भेज दिया गया था, रिपोर्ट आते ही पीड़ित परिवार को सहायता उपलब...