Sultanpur News: नाला निर्माण को लेकर दो खेमों में बंटा दोस्तपुर कस्बा
सुल्तानपुर, अगस्त 12 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता कस्बे की मुख्य सड़क पर नाला निर्माण को लेकर मोहल्ले के लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। करीब दस दिन पहले नगर पंचायत की ओर से ठेकेदार के माध्यम से बभनइया पश्चिम, बभनइया पूरब और कजियाना उत्तरी में नाला निर्माण के लिए खुदाई शुरू कराई गई थी। खुदाई के दौरान दुकानों और चबूतरों को नुकसान होने की आशंका को लेकर मोहल्ले के दर्जनों लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर निर्माण रोकने की मांग की थी।लोगों ने पत्र में नाले की आवश्यकता नहीं होने और निर्माण से होने वाले नुकसान का हवाला देते हुए नाली को नाले में परिवर्तित किये जाने पर विरोध जताया था। इसके बाद खुदाई किए गए स्थान पर करीब आठ मीटर नाले का निर्माण कराकर आगे का नाला निर्माण रोक दिया गया। इधर, पिछले तीन दिनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.