Sultanpur News: नाला की पुलिया क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रभावित
सुल्तानपुर, जुलाई 31 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता। मलवा गांव स्थित सिंचाई विभाग खंड-2 के नाले पर बनी पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे की आशंका को देखते हुए पीएमजीएसवाई विभाग ने ईंटों से घेराबंदी कर रास्ता बंद कर दिया है। सिंचाई विभाग खण्ड 2 , पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग एक दूसरे को जिम्मेदार बताकर निर्माण कार्य से पल्ला झाड़ रहे हैं। जिससे आधा दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। स्कूली वाहन लंबा चक्कर लगाकर गांव पहुंच रहे हैं, जिससे बच्चों और अभिभावकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्र के दर्जनभर गांवों से बरसात के पानी की निकासी के लिए मलवा, सरैया, करौंदी, गौरा होते हुए गोमती नदी तक सिंचाई विभाग खण्ड 2 की ओर से वर्षों पूर्व में नाले का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों की सुविधा के लिए विभाग ने इसी नाले प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.