सुल्तानपुर, सितम्बर 10 -- Sultanpur News: दोस्तपुर/सुलतानपुर, संवाददाता। बुधवार दोपहर घर से निकली 70 वर्षीय महिला का शव गुरुवार सुबह कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के बनकेगांव नहर में मिला। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कटघरापट्टी निवासी गोवर्धन की पत्नी विमला बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकली थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। गुरुवार सुबह मालापुर नहर में उनका शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पति गोवर्धन के अलावा तीन पुत्र राम केवल (51), सभाजीत (47) और इंद्रजीत (42) समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...