सुल्तानपुर, अगस्त 27 -- Sultanpur News: धनपतगंज। थाना क्षेत्र के हरौरा नहर पुल के नीचे एक युवती का शव उतराता पाया गया। स्थनीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पानी से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त थाना बल्दीराय के मथाना गांव निवासी महक के रूप में हुई। उसके भाई पीयूष पाल ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। युवती ने मंगलवार की शाम अपने गांव के बगल नहर में छलांग लगा दी थी। गुरुवार को हरौरा कस्बे में शारदा सहायक नहर पुल के नीचे पानी में झाड़ी से फंसी एक युवती की राहगीरों ने लाश देखी और सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने लाश को पानी से बाहर निकाला और छान बीन में जुट गयी। तभी मौके पर पहुंचे पियूष पाल ने शव की शिनाख्त अपनी बहन महक के रुप में की । महक(19) पुत्री राजेश पाल बीए की छात्रा थ...