Sultanpur News: नवजात की मौत मामले में केस दर्ज, डॉक्टर दम्पति कस्टडी में
सुल्तानपुर, अक्टूबर 3 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। चांदा कस्बे में स्थित न्यू आयूषी पॉली क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के मामले में शनिवार को कार्रवाई तेज हो गई। मामले में प्रसूता की मां राजकुमारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने संचालक दम्पति डॉ दिनेश यादव व उनकी पत्नी डॉ रंजना यादव को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। शुक्रवार की रात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और न्यू आयूषी पॉली क्लीनिक को सीज कर दिया। शुक्रवार को अंजलि निषाद पत्नी बृजेश निषाद निवासी सवंसा प्रतापगढ़ की प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया था। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण क्लीनिक पर एकत्र हो गए थे, जिसके चलत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.