सुल्तानपुर, अक्टूबर 17 -- Sultanpur News: बल्दीराय, संवाददाता। धान की खरीद को लेकर क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को देखते हुए बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह आगे आए हैं। किसानों की मांग को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने बल्दीराय तहसील मुख्यालय पर धान क्रय केंद्र खोलने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को पत्र लिखा है। इस पहल से क्षेत्र के किसानों को धान बिक्री के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। किसानों का कहना है कि बल्दीराय के नाम से धान क्रय केंद्र का संचालन तहसील मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर कराया जा रहा है। ऐसे में क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। धान को केंद्र तक पहुंचाने में परिवहन खर्च और समय दोनों अधिक लगते हैं। किसानों के मुताबिक, स्थानीय स्तर प...