सुल्तानपुर, जुलाई 18 -- Sultanpur News: बल्दीराय, संवाददाता बल्दीराय क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरियापुर स्थित लहूरेपुर मैदान में शनिवार सुबह सेना, पुलिस एवं अन्य विभागों की भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने आपसी सहयोग से अभय पाठक की अगुवाई में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमे आस पास क्षेत्र के अलावा गैर जनपद अमेठी प्रयागराज अयोध्या के सैकड़ों प्रतियोगी युवाओं ने दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी क्षमता व प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ दौड़ लगाई। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास करना, उन्हें शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए प्रेरित करना तथा सेना, पुलिस सहित अन्य सरकारी सेवाओं की भर्ती की तैयारी के प्रति उत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 1600 म...