सुल्तानपुर, नवम्बर 3 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के रामनगर इमिलिया (रामपुर इमिलिया) गांव में सोमवार की देर रात अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी करने पहुंचे राजस्व अधिकारियों पर खनन माफियाओं और उनके गुर्गों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया। इस घटना में सदर तहसील के नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव का पैर टूट गया। यही नहीं माफियाओं ने टीम में शामिल दो लेखपालों को बंधक बनाकर उनकी जमकर पीटाई की। इस घटना के बाबत कोतवाली शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। खनन विभाग के साथ तहसील प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि रामनगर इमिलिया गांव में बड़े पैमाने पर रात के अंधेरे में अ...