सुल्तानपुर, नवम्बर 22 -- Sultanpur News: दोस्तपुर। पीथीपुर गांव में घर के ओसारे में बंधी भैंस और उसका पड़वा गायब हो गया। पीड़ित ने गांव के एक युवक पर चोरी की आशंका जताते हुए पुलिस को केस दर्ज करवाया है। पीथीपुर निवासी सभाजीत के मुताबिक, 12 नवंबर को गांगूपुर निवासी मोहम्मद इबरार उनके घर भैंस खरीदने आया था। भैंस बेचने से इनकार करने पर वह परिवार के बारे में पूछताछ करने लगा। 15 नवंबर की रात सभाजीत ने रोज की तरह भैंस और उसके पड़वे को घर के द्वार पर बने मड़हे के ओसारे में बांधा था। 16 नवंबर की सुबह करीब साढ़े चार बजे उठने पर दोनों पशु गायब मिले। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। पीड़ित ने मोहम्मद इबरार पर चोरी की आशंका जताते हुए शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।

हिंदी हि...