Sultanpur News: दो बार फॉल्ट से 250 गांवों की बिजली घंटों गुल, उपभोक्ता परेशान
सुल्तानपुर, सितम्बर 9 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर, संवाददाता। बिरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 250 गांवों के उपभोक्ताओं को बुधवार को दिनभर बिजली संकट का सामना करना पड़ा। 33 हजार वोल्ट की लाइन पर दो अलग-अलग स्थानों पर फॉल्ट आने से कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। उमस भरी गर्मी में बिजली गुल रहने से लोगों को पेयजल और घरेलू कामकाज में भी परेशानी उठानी पड़ी। विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ तेज प्रताप ने बताया कि पहली बार 33 हजार वोल्ट की लाइन पर बांस की कोठ के गिरने से फॉल्ट होने से आपूर्ति प्रभावित हुई। टीम ने मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया। लेकिन कुछ देर बाद महुआ का पेड़ तैंतीस हार वोल्टेज की लाइन पर गिर जाने से दोबारा समस्या हुई। इसके बाद कर्मचारियों ने पेड़ हटाकर लाइन की मरम्मत की दिन में करीब पाँच बजे आपूर्ति बहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.