सुल्तानपुर, अक्टूबर 12 -- Sultanpur News: कादीपुर, संवाददाता अखंडनगर मार्ग पर चीनी मिल चौराहे के पास रविवार रात करीब 8:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में छह लोग घायल हो गए। सीओ विनय गौतम ने घायलों को अपने वाहन से सीएचसी कादीपुर पहुंचवाया।प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एक बाइक पर सरयू नगर, लखीमपुर खीरी निवासी गुड्डू (27), दीपू (29) और छोटू (18) सवार थे। दूसरी बाइक से राणानगर निवासी फतेहबहादुर गुप्ता (50), उनकी पत्नी शीला देवी (49) और बेटी अंजली (22) जा रहे थे। हादसे में सभी छह लोग घायल हो गए। दीपू, फतेहबहादुर और अंजली को रेफर किया गया, जबकि अन्य तीन का सीएचसी में उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...