Sultanpur News: दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल, एक रेफर
सुल्तानपुर, जुलाई 18 -- Sultanpur News: गोसाईगंज। थाना क्षेत्र के टांडा-बांदा मार्ग पर इनायतपुर के पास सुदनापुर मोड़ पर शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सुदनापुर निवासी रवि कसौधन और अनूप पुत्र रोशनलाल एक बाइक से जा रहे थे। सुदनापुर मोड़ पर दूसरे बाइक सवार अशोक कुमार निवासी महाराष्ट्र से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए । घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। अनूप की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.