सुल्तानपुर, अगस्त 23 -- Sultanpur News: दोस्तपुर। थाना क्षेत्र के गंगापुर भुलिया गांव के पास दोस्तपुर-कादीपुर मार्ग पर रविवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में अंबेडकरनगर जिले के बांसगांव निवासी युवक धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार युवक बाइक लेकर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। जिसकी मदद से घायल को दोस्तपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. नौशाद खान और फार्मासिस्ट अरविंद कुमार मिश्रा ने उसका प्राथमिक उपचार किया। गंभीर चोट और पैर की हड्डी टूटने के कारण उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Banka News: दो बाइक की टक्कर में एक युवक घायल, रेफर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्...