Sultanpur News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल
सुल्तानपुर, अगस्त 19 -- Sultanpur News: गोसाईगंज,संवाददाता। थाना क्षेत्र के भटपुरा पास बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कूरेभार पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो की हालत गंभीर होने पर जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थानाक्षेत्र पखनपुर निवासी कामता प्रसाद वर्मा बाइक से बाबूगंज की ओर जा रहे थे। वहीं, कूरेभार क्षेत्र के कौड़ियांवा निवासी राजेश और शिवम बाइक से सुदनापुर की ओर जा रहे थे। भटपुरा के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कामता प्रसाद वर्मा, राजेश और शिवम घायल हो गए। कूरेभार सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद कामता प्रसाद और राजेश को सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहाँ पर कामता प्रसाद की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.