Sultanpur News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक गंभीर
सुल्तानपुर, अगस्त 13 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बे में गुरुवार को सीएचसी के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के गांव बबरही, पहाड़पुर सरायभीखम निवासी सिकन्दर(24) पुत्र पृथ्वी पाल के रूप में हुई है। बताया गया कि हलियापुर बेलवाई मार्ग पर सीएचसी के पास दोनों बाइकों की टक्कर हुई। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर दोस्तपुर पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक जगदीश सिंह और सिपाही आनंद प्रताप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.