Sultanpur News: दो दिन से लापता अधेड़ का शव नदी में उतराता मिला
सुल्तानपुर, अक्टूबर 11 -- Sultanpur News: अखण्डनगर। क्षेत्र में दो दिन से लापता अधेड़ का शव मझूई नदी में उतराता मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार की सुबह करीब सात बजे परिजनों को सूचना मिली कि डौड़ीपुर ग्राम सभा के पास मझूई नदी में एक व्यक्ति का शव बह रहा है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी सूचना पाकर पहुंची और करीब साढ़े आठ बजे शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान कल्याणपुर बक्सरा निवासी कमलेश उर्फ कमालू निषाद (42) पुत्र स्वर्गीय जंत्री निषाद के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: दो दिन से लापता अधेड़ का शव नदी में उतराता मिला परिजनों के अनुसार कमलेश नौ अगस्त को करीब ढाई बजे "मछल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.