Sultanpur News: दो दिन बाद नदी में उतराता मिला युवक का शव
सुल्तानपुर, अगस्त 3 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता शनिवार को गोमती नदी पुल पर चप्पल रखकर नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बसौढी के पास नदी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बल्दीराय थाना क्षेत्र के मोमिनपुर वलीपुर निवासी मो.साहिल (19) पुत्र मो.सफी शनिवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों के चलते कुड़वार गोमती पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। रविवार को भाई शोएब थाने पहुंचकर चप्पल की पहचान अपने भाई के रूप में किया। सोमवार को साहिल का शव बसौढी के पास नदी में उतराता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। सूचना पर पहुंचे परिजन ने शव की पहचान साहिल के रुप में की। पुलिस शव का पंचनामा भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.