सुल्तानपुर, अक्टूबर 30 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बे के बभनइया मोहल्ले में मेन रोड पर नाला निर्माण राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सड़क किनारे कहीं जेसीबी से खुदाई हो रही है तो कहीं नाले की ढलाई का काम चल रहा है। इसके चलते दिनभर सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मेन रोड पर निर्माण कार्य शुरू होने के बावजूद यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या और गंभीर हो जा रही है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: दोस्तपुर में नाला निर्माण से मेन रोड पर जाम, राहगीर परेशान खासकर चार पहिया और बड़े वाहनों के आने-जाने से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। कस्बे के लोगों का कहना...