Sultanpur News: दोस्तपुर में तीन दर्जन से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न
सुल्तानपुर, अक्टूबर 25 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बे में शनिवार देर रात तीन दर्जन से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन करीब 36 घंटे लंबी चली शोभा यात्रा के बाद संपन्न हुआ। शोभायात्रा के दौरान डीजे की धुन पर श्रद्धालु थिरकते रहे और जयकारों से कस्बे का माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं, विसर्जन की बेला आते ही माहौल भावुक हो गया। श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर अश्रुपूरित नयनों और कांपते हाथों से मां दुर्गा को विदाई दी। इस दौरान भक्तों ने जाने-अनजाने हुई भूलों के लिए क्षमा मांगते हुए अगले बरस फिर आने की प्रार्थना की।पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन संपन्न कराने के लिए कस्बेवासियों ने सीओ कादीपुर विनय गौतम और थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह के प्रति आभार जताया। विसर्जन स्थल पर बेहतर इंतजाम के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.