सुल्तानपुर, अक्टूबर 2 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बे के बाहर से बढ़ौली होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली करीब 600 मीटर लंबी महत्वपूर्ण बाईपास सड़क पुनर्निर्माण के करीब दस महीने बाद ही बदहाल हो गई। एक बरसात में ही सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की गिट्टियां उखड़ने से आवागमन में भी परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि 11 अक्टूबर से कस्बे में रामलीला की शुरुआत हो रही है। इसके साथ ही दुर्गा पूजा का आयोजन भी होना है। त्योहारों के दौरान शाम के समय कस्बे के अंदर यातायात बंद कर इसी बाईपास मार्ग से डायवर्ट किया जाता है। ऐसे में वाहनों का पूरा दबाव इसी सड़क पर रहता है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: सुविधा: मधुबनी-खुटौना मुख्य सड़क की जल्द होगी मरम्मत सड़क की मौजूदा हालत में डायवर्जन व्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ ग...