सुल्तानपुर, अक्टूबर 25 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, हिन्दुस्तान टीम विजय दशमी से शुरू हुआ ऐतिहासिक दुर्गापूजा मेला अब अपने अवसान की ओर बढ़ चला है। रविवार की शाम पूजा पण्डालों में पूर्णाहुति हवन हुई। सोमवार को मातारानी को विजर्सन के लिए सजाया जायेगा। शाम को हरी झंड़ी दिखाने के बाद शोभायात्रा की शुरुआत होगी। इस दौरान आखिरी मेला देखने के लिए करीब पांच लाख दर्शनार्थियों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।

विसर्जन शोभायात्रा की तैयारियां नगर पालिका व जिला प्रशासन ने घाट पर विसर्जन व्यवस्थाओं को सुस्त दुरुस्त कर लिया है। देर शाम जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक पूजा अर्चना के साथ विसर्जन शोभा यात्रा की शुरुआत करेंगे। केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि चौक क्षेत्र में केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के पदाधिकार...