Sultanpur News: दूध लेने जा रहे तीन बच्चों को बैट्री रिक्शा ने मारी टक्कर
सुल्तानपुर, अक्टूबर 7 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता। कुड़वार-सुलतानपुर मार्ग पर बुधवार सुबह अनियंत्रित बैटरी रिक्शा की चपेट में आने से दूध लेने जा रहे भाई-बहन समेत तीन बच्चे घायल हो गए। हादसे में एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे के बाद रिक्शा भी सड़क पर पलट गया। गजेंहड़ी गांव निवासी महताब का दस वर्षीय पुत्र फैजान, सात वर्षीय पुत्री रेहान और शहजाद की आठ वर्षीय पुत्री फातमा बुधवार सुबह डेयरी से दूध लेने जा रहे थे। तीनों बच्चे पूरे शिवदयाल गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सुलतानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बैटरी रिक्शा ने तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रिक्शा भी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तीनों घायल बच्चों को साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.