सुल्तानपुर, अक्टूबर 7 -- Sultanpur News: लम्भुआ, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के चौकिया गांव में दलित बस्ती के ऊपर से गुजरी ग्यारह हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का पोल लटकने से बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। विगत दिनों हुई भारी बारिश और आंधी-पानी के चलते बिजली का पोल झुककर लटक गया है। तार गांव के ऊपर काफी नीचे लटक रहा है और कभी भी गिर सकता है। बस्ती में छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं उसी रास्ते से गुजरती हैं, ऐसे में करंट की चपेट में आने से बड़ी अनहोनी हो सकती है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में बिजली विभाग को कई बार सूचना दी गई है, लेकिन विभाग उदासीन बना हुआ है। अभी तक न तो पोल को सीधा किया गया और न ही बदला गया। ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द झुके हुए पोल को सही किया जाए य...