Sultanpur News: दुर्घटना को आमंत्रण देती रेलिंग विहिन नहर की पुलिया
सुल्तानपुर, अगस्त 19 -- Sultanpur News: धनपतगंज। सधरा भारी गांव के पास शारदा सहायक नहर पर जर्जर पुलिया बहुत बड़े हादसे का आमंत्रण दे रही है। रेलिंग विहीन इस पुलिया से होकर सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, साथ ही ग्रामीण भी इसी रास्ते से जान जोखिम में डाल कर आवागमन कर रहे हैं और शिकायत के बाद भी विभाग इस समस्या से बेखबर है बताते चलें बल्दीराय तहसील से महज दो किमी की दूरी पर शारदा सहायक नहर पर यह पुलिया मौजूद है, पुलिया की रेलिंग काफी समय पहले टूट गई। इस पर स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की, साथ ही दुर्घटना की आशंका जताते हुए पुलिया पर रेलिंग बनवाने की मांग की। लेकिन जिम्मेदार इस समस्या को अनसुना कर दिए। समय बीतने के साथ अब पुलिया से पैच की मिट्टी भी खिसक गयी है। पिलर में दरारें आ गयी हैं। जो नहर के तेज बहाव पानी का दबाव कितने दिनों झेल पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.