सुल्तानपुर, अक्टूबर 25 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता कुड़वार क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव चरम पर है। दुर्गा पंडालों में मां के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महिला-पुरुष श्रद्धालु मां के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। क्षेत्र के अलीगंज, राजापुर, सोहगौली, भदहरा सहित ग्रामीण अंचलों में भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है।कुड़वार कस्बे में लगभग दो दर्जन दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है। नौगवांतीर रोड स्थित बड़ी दुर्गा माता पूजा पंडाल अपनी भव्यता के कारण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कस्बे के विनोद अग्रहरि, विवेक अग्रहरि, बांसी जायसवाल, अर्पित, पंकज अग्रहरि, संतोष जायसवाल और आशीष सहित ...