Sultanpur News: दुर्गापूजा देखने जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, दो घायल
सुल्तानपुर, अक्टूबर 26 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। दुर्गा पूजा महोत्सव देखने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना करने वाली कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, देहात कोतवाली क्षेत्र के बेलामोहन गांव निवासी शशांक धुरिया (17) पुत्र अवधेश कुमार धुरिया अपने गांव के साथी अंकित शर्मा (20) पुत्र रमेश कुमार शर्मा के साथ शनिवार देर रात मोटरसाइकिल से शहर में दुर्गा पूजा महोत्सव देखने जा रहे थे। रात करीब 11:30 बजे दोनों अयोध्या-प्रयागराज बाईपास स्थित भुल्की चौराहे पर पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.