Sultanpur News: दुखदुरिया में 251 महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
सुल्तानपुर, अक्टूबर 25 -- Sultanpur News: गोसाईंगंज, संवाददाता। सुदनापुर बाजार के बाबूगंज रोड स्थित श्री माता वैष्णो पूजा समिति परिसर में रविवार को दुखदुरिया पूजन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इसमें 251 महिलाओं ने शामिल होकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और माता से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।पूजन के दौरान मंगलगीत गूंजते रहे। सामूहिक पूजा में महिलाओं की भागीदारी से परिसर भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजन कर माता का आशीर्वाद मांगा। आयोजन में धार्मिक आस्था और पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली। यहां मिशन शक्ति अभियान के तहत उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र के नेतृत्व में महिलाओं को जागरूक किया गया। उन्हें महिला सुरक्षा के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.