Sultanpur News: दीवानीकर्मी संघ के अध्यक्ष बने फैज आलम, कृष्णकांत सचिव
सुल्तानपुर, सितम्बर 27 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। दीवानी कर्मचारी संघ के विभिन्न पदों पर शनिवार को न्यायालय परिसर में चुनाव हुआ। जिसमें फैज आलम को अध्यक्ष और कृष्णकांत को सचिव चुना गया। जिला जज के प्रशासनिक अधिकारी शिव कुमार की निगरानी में ये चुनाव कराया गया। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राम सरन, उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार, और कोषाध्यक्ष पद पर शुभम उपाध्याय का चुनाव निर्विरोध हुआ। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में 101 मत पड़े, जिसमें फैज आलम ने दामोदर सिंह को 40 वोटों से पीछे किया। सचिव चुने गए कृष्ण कान्त दूसरे प्रत्याशी सौरभ सिंह से 34 वोटों से आगे रहे। अयोध्या मण्डल के अध्यक्ष बद्रीनाथ यादव, प्रधान सहायक कृष्णकांत मालवीय, एजाज अहमद आदि ने खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.