सुल्तानपुर, अक्टूबर 18 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रगति महिला ग्राम संगठन की दीदियों ने पन्नाटिकरी में रंगोली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में समूह की दीदियों की ओर से दीप जलाकर रंगोली उत्सव मनाया। ग्राम संगठन के पदाधिकारी दीदियों ने सेवा संकल्प अभियान पर चर्चा करते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। इसके साथ ही केवाईसी के बारें में जानकारी दी। इस मौके पर संगीता,प्रेमा, सावित्री, विमला, श्रीमती, आदि दीदी मौजूद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...