Sultanpur News: दीपावली पर कठिन है ट्रेन से परदेशियों की घरवापसी
सुल्तानपुर, अक्टूबर 29 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता। दीपावली का त्योहार नजदीक है। दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, जम्मू व अन्य शहरों में रोजी-रोटी के सिलसिले में गए लोगों के लिए त्योहार पर घर वापसी काफी कठिन दिख रही है। किसी भी ट्रेन में रिजर्वेशन कोटे में जगह नहीं है। अब केवल स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा रह गया है। लेकिन मुम्बई को छोड़कर अभी किसी बड़े शहर से सुलतानपुर के लिए स्पेशल ट्रेन की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में कुछ शहर से बसों का सहारा बचा है। निजी बसों का किराया दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। जिससे सपरिवार घर आने वाले लोगों को काफी खर्च उठाना पड़ेगा।
ट्रेनों में सीटों की स्थिति इस बार दीपावली आठ व धनतेरस का त्योहार छह नवम्बर को पड़ रहा है। इसलिए ज्यादातर लोग पांच तारीख तक घर पहुंचने का प्रयास करेंगे। पांच नवम्बर की ट्रेनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.