सुल्तानपुर, अक्टूबर 27 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। कुड़वार थाना क्षेत्र में छह साल पूर्व हुई दहेज हत्या के मामले में न्यायाधीश विजय कुमार गुप्ता की कोर्ट में बहस जारी है। बचाव पक्ष के वकील सन्तोष पाण्डेय ने बताया कि 31 अक्टूबर को शेष बहस होगी। मृतका सुमित्रा के पति ज्ञानेंद्र, ससुर राम केवल, उनके परिवार के वीरेन्द्र एवं फूलकुमारी आरोपी हैं। पुत्री की हत्या के आरोप में पिता सोमराज ने 29 जून 2020 को पहड़ौली मिठनेपुर निवासी आरोपियों पर केस दर्ज कराया था जिनका ट्रायल जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...