Sultanpur News: दहेज उत्पीड़न में पति व सास-ससुर समेत तीन गिरफ्तार
सुल्तानपुर, अगस्त 2 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। दहेज उत्पीड़न के मामले में रविवार को नगर कोतवाली पुलिस ने पति व सास-ससुर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के पयागपट्टी गांव निवासी मो.फैज पुत्र वसीम, मो. वसीम पुत्र मो. तौफीक व मुमताज पत्नी मो. वसीम के खिलाफ मो.फैज की पत्नी ने दहेज उत्पीडन का आरोप लगाते हुए पति व सास-ससुर पर लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को दोपहर 1.30 बजे तीनों को आरोपितों के गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। तीनों को रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.