Sultanpur News: दशहरा मेला के साथ ही दुर्गापूजा महोत्सव का आगाज
सुल्तानपुर, अक्टूबर 21 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। जिले में दशहरा मेला के साथ ही ऐतिहासिक दुर्गा पूजा मेला का शानदार आगाज हो गया। भव्य पंडालों में विराजमान माता रानी की विविध रूपों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर से श्रद्धालुओं का रेला देवी प्रतिमाओं के दर्शन के लिए शाम से लेकर भोर तक डटा रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन से लेकर केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति एवं स्वयंसेवी संगठनों के स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे। जगह-जगह भंडारों में लोगों में जमकर प्रसाद का लुफ्त उठाया। ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव के दौरान सुलतानपुर का कोना-कोना मां दुर्गा की भक्ति और आकर्षक सजावट से सराबोर है। शहर के चौक, शाहगंज, सीताकुंड समेत विभिन्न इलाकों में सजे पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हैं। रंग-बिरंगी विद्युत झा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.