सुल्तानपुर, जुलाई 13 -- Sultanpur News: लंभुआ, संवाददाता लम्भुआ पुलिस ने दंपतियों और अकेली महिलाओं को कट्टे के बल पर लूटने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर तीन सनसनीखेज लूटकांड का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, लॉकेट, मोबाइल,नकदी,अवैध तमंचा,दो कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि 24 जून को सोनबरसा के पास बाइक सवार दंपति से कट्टा दिखाकर चेन,पर्स और मोबाइल लूटने के मामले की जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पिलखिनी तिराहे के पास से पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ प्रिंस,आशुतोष पाण्डेय और शिवा यादव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पीपरपुर रेलवे स्टेशन के पास दो महिलाओं से लूट और मोतिगरपुर क्षेत्र में महिला से सोने का लॉकेट लूटने की वारदात भी कबूल कर ली। एडिशनल...