सुल्तानपुर, अक्टूबर 12 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता दियरा चौराहे पर शाम को थ्री ह्वीलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।थाना क्षेत्र के मोतिगरपुर पटखौली गांव निवासी विनोद कुमार (28) पुत्र शंभू प्रसाद और आदित्य पांडेय (30) पुत्र रामचंद्र सोमवार शाम बाइक से दियरा चौराहे से दियरा बाजार की ओर जा रहे थे। चौराहे से करीब 100 मीटर आगे बढे थे पीछे से आ रही थ्री व्हीलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। गश्त के दौरान पहुंची मोतिगरपुर पुलिस ने घायलों को पिकअप वाहन से सीए...